Motherson Sumi share Price today

दोस्तो हमने पिछली Post मे Motherson Sumi के Share के बारे मे बात की थी जो की पिछले सप्ताह मे करीब 26% बढ़ा था। और सिर्फ पिछले 11 महीने और 11 दिन मे अपने शेयरधारको को करीब 260% का रिटर्न दे चुका है। आज भी हम उसके ही बारे मे बात करने वाले है।

12 % तक उछला Motherson Sumi का Share आज :

 

शुक्रवार को करीब 10 % बढ़कर बंध होने के बाद भी आज के दिन मे Motherson Sumi का शेयर आज के दिन मे करीब 12% तक बढ़ा है, और करीब 225 रुपए प्रति शेयर का उच्चतम level हासिल किया था।

 

करीब 206.90 रुपए पर खुला आज के दिन :

 

शुक्रवार को करीब 197 रुपए पर close होने के बाद Motherson Sumi का शेयर आज करीब 206.9 रुपए पर यानी करीब 5% ऊपर open हुआ था। Open होने के बाद करीब 11 बजकर 40 मिनट तक उसने आज का नया High करीब 212.80 पर बनाया था।

 

उसके बाद वह धीरे धीरे बढ़कर करीब 12 बजकर 35 मिनट तक 225 रुपए यानी आज के सबसे उच्चतम स्तर यानी करीब 12% ऊपर तक गया था। हालांकी वह फिर वह धीरे धीरे नीचे गिरना शुरू हो गया था।

 

फिर आखिर मे बाज़ार के साथ करीब 211 रुपए पर बंध हुआ।

 

अब हो गया है 316% का रिटर्न :

 

पिछली Post मे हमने बात की थी की Motherson Sumi ने पिछले 11 महीनो और 11 दिन मे अपने शेयरधारको को करीब 260% का रिटर्न दिया है। लेकिन अगर आज के रिटर्न को जोड़ा जाए तो Motherson Sumi ने अपने शेयर धारको को पिछले 1 साल से भी कम वक्त मे करीब 316% का रिटर्न दिया है।

 

यानी अगर किसी ने सही समय पर Motherson Sumi के शेयर खरीद लिए होते तो उसके 1 लाख के निवेश की आज करीब 4 लाख से भी ज्यादा Value होती।

 

इस तरह अगर सही समय पर सही कंपनी मे सही समय के लिए निवेश किया जाए तो शेयर बाजार मे बहुत अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

 

Note :  दोस्तों हम यहा किसी भी शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं  दे रहे है, हमारा मकसद सिर्फ आपको यह दिखाना है की शेयर बाज़ार मे बढ़िया रिटर्न मिल सकता है, लेकिन उसके लिए आपको सही समय पर सही कंपनी मे निवेश करना पड़ता है।

 

धन्यवाद।

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।