stock market index in Hindi
Rate this post

Stock Market Index.

दोस्तों वैसे तो हम Nifty और Sensex के बारे में जानते वक्त Index के बारे में बात कर चुके है।

लेकिन आज हम थोड़ा विस्तार से Stock Market Index के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते है,

 

Stock Market Index क्या है ?


हम जानते है, की Index का मतलब सूचक अंक होता है, जो हमें किसी चीज़ में बदलाव की सूचना देता है।

उसी तरह Stock Market की स्थिति में बदलाव को समझने के लिए Stock Market Indices होते है।

Stock Market Index समान तरह के शेयर को मिलाकर बनाया जाता है।

इन शेयर को उसके Market Capitalization या Sector के अनुसार चुना जा सकता है।

जैसे Nifty smallcap 100 और Nifty midcap 100 दोनों ही समान तरह के Market Capitalization के शेयर पर से बने है।

Nifty smallcap 100 Index small cap कंपनीओ के शेयर से बना है।

और Nifty midcap 100 index midcap कंपनीओ के शेयर को मिलाकर बनाया गया है।

इसके अलावा Nifty Bank, Nifty Auto, Nifty Private-Bank, Nifty IT, Nifty Fin-Services जैसे Indices समान Sector वाले शेयर को मिलाकर बने है।

Nifty Bank 12 Bank के शेयर पर से बना हुआ Index है।

Stock Market IndexStock Market Index

वैसे ही Nifty Auto Index Auto कंपनीओ के शेयर पर से बना हुआ Index है।

इसी तरह Sectorial Indices बनाए जाते है।

अब जानते है की,

 

Stock Market Index क्यु बनाए जाते है ?


जैसे हमने ऊपर जाना की Stock Market की स्थिति में बदलाव को जानने के लिए Stock Market Index बनाए जाते है।

भारत में सिर्फ BSE और NSE को मिलाकर कुल 7000 तक कंपनियां listed है।

अब किसी को Stock Market में तेज़ी है, या मंदी यह जानने के लिए इन सभी की स्थिति को देखना पड़ेगा।

और इतने Stocks की स्थिति को देखना फिर उस पर से ये अनुमान लगाना की पूरे stock market की स्थिति क्या है यह बहुत ही मुश्किल काम है।

इस लिए समान तरह के अलग अलग शेयर को मिलाकर Index बनाए जाते है।

जिस से हमें उन Index की स्थिति को देख कर Stock Market की स्थिति का अनुमान लगता है।

जैसे अगर आज Nifty Bank negative है, तो हम यह समझ सकते है, की आज Bank Sector में कमज़ोरी है।

और Nifty IT Positive है, तो IT sector मजबूत है, इसका पता चलता है।

इसी लिए ज्यादातर Business News Channels में Nifty, Sensex और उस जैसे कई Index का जिक्र होता ही है।

 

कैसे होता है शेयर के दाम में बदलाव के साथ Index में बदलाव ?


शेयर के दाम में बदलाव के साथ Index में बदलाव कैसे होता है, उसे हम एक उदाहरण से समझेंगे।

उदाहरण के तौर पर निचे कंपनियां A,B,C,D,E,F और G इन 7 कंपनीओ के Market Cap दिए है।

CompanyABCDEFG
Market Cap 2000100012001500210032001800

अब हम उनके लिए Index I बनाएँगे।
 

इसके लिए पहले हम सभी के Market Cap को जोड़ेंगे और मिली हुई राशि को 1000 Point कहेंगे।

 

फिर जब उन सभी कंपनीओ के शेयर के दाम में बदलाव से उनका Market Cap बदलेगा तब हम उनके Index I की बदली हुई Value निकालेंगे।

 

जिस से हमें पता चलेगा की शेयर के दाम में बदलाव के साथ उनके Index में बदलाव कैसे होता है।

 

जैसे यहाँ पर इन सभी कंपनीओ के Market Cap को जोड़ने से हमें 10800 करोड़ की राशि मिली है।

 

अब हम इन 10800 करोड़ को Index I में 1000 Point के रूप में दिखाएंगे।

 

इस लिए अभी Index I की Value 1000 Point है।

 

(यहाँ पर ये जरुरी नहीं है की आप भी 1000 Point ही ले, आप अपने हिसाब से ले सकते है। )

 

अब अगर उन सभी कंपनीओ के शेयर के दाम बदल गए है जिस से उनके Market Cap भी बदल गए है।

CompanyABCDEFG
Market Cap 1800120014001000110022001500

Market Cap में बदलाव के बाद सभी कंपनीओ के Market Cap को जोड़ ने से 10200 करोड़ मिलती है।
 

अब उस Index I की Value कुछ इस तरह मिलेगी :


Stock Market Index

जो की Points आ रही है।

तो देखा आपने किस तरह शेयर के Market Cap के बदलाव के साथ कैसे Index की Value बदलती रहती है।

निष्कर्ष :


दोस्तों आज हमने समझा Stock Market Index क्या है ?

उम्मीद करता हु आपको यह ठीक से समझ आ गया होगा।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।