दोस्तों पिछली Post में हमने Time Value of Money के बारे में समझा था।
इसी तरह आज हम weighted average के बारे में समझेंगे।
जैसे हमने बात की थी की Stock Valuation करने के लिए time value of money का उपयोग होगा उसी तरह weighted average का भी उपयोग होगा।
इस लिए आज हम weighted average को उदाहरण के साथ समझेंगे।
तो आइए पहले जानते है की,
Weighted Average क्या है ?
दोस्तों आप average यानी औसत को तो समझते ही होंगे जो हम प्राथमिक कक्षा के गणित में समझते थे।
यह weighted average भी उसी average का एक advance स्वरुप ही है।
जैसे हम किन्ही 3 संख्याओं को जोड़कर फिर मिली हुई संख्या को 3 से विभाजित करते थे तो हमें उन संख्या का औसत मिलता था।
किन्ही संख्याओं का weighted average निकालना का तरीका भी कुछ वैसा ही है।
बस इसमें थोड़ा फर्क यह है, की जिन संख्याओं का weighted average निकालना हो उन्हें सीधा जोड़ने के बजाए उनके weight से गुणा कर के फिर जोड़ा जाता है।
और फिर बाद में मिली हुई संख्या को कुल संख्याओं से विभाजित किया जाता है।
इसे ऐसे नहीं समझा जा सकता इस लिए चलिए एक उदारहण के साथ समझते है।
उदाहरण 1 :
उदाहरण के तौर पर संख्याए 50,60,90 और 110 का average कुछ इस प्रकार होगा :
लेकिन अगर 50,60,90 और 110 के weight क्रमशः 1,2,3 और 4 होंगे तो उनका weighted average कुछ इस प्रकार मिलेगा :
इस पर से हमने देखा की किन्ही संख्याओं के average और उसके weighted average में weight का फर्क होता है।
इस weight को हम अपने अनुसार दे सकते है।
किसी संख्या को ज्यादा weight देने से उस संख्या की असर average में बढ़ जाता है, और कम देने से उस संख्या की असर कम होती है।
इस लिए हम बहुत सी जगहों पर सामान्य average के बदले weighted average का प्रयोग करते है।
उदाहरण 2 :
Year | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 |
Net Profit (in Cr.) | 100 | 120 | 130 | 180 | 280 |
Growth (in %) | 20 | 8.33 | 38.46 | 55.55 |
लेकिन कंपनी A ने पिछले 2 साल में कुछ बदलाव किए है, जिसकी वजह से पिछले दो साल के net profit बहुत बढ़ गया है।
और इस बदलाव की असर भी आने वाले साल में होगी ऐसा हमें पता है।
मगर सामान्य average ले लेने से तो सभी वर्षो की growth की असर समान होगी।
ऐसा न हो इसी लिए हमें पिछले दो साल को बाकी के साल के मुकाबले में ज्यादा weight देना होगा।
जिस से हमारी गिनती में भी उन सालो की असर ज्यादा हो।
ऐसा करने पर कंपनी A की साल 2020 में होने वाली growth का अनुमान हम इस तरह लगा सकते है :
Year | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 | 2020P |
Net Profit (in Cr.) | 100 | 120 | 130 | 180 | 280 | 384.78 |
Growth (in %) | 20 | 8.33 | 38.46 | 55.55 | 37.42 | |
Weight | 1 | 2 | 3 | 4 |
इसका कारण है की कंपनी A के बारे में तो हमें पता था की उसने किस साल में बदलाव किया था।
लेकिन सभी कंपनीओ के बारे में तो यह नहीं पता होगा।
इस लिए हम जिस साल का result आखिर में आया हो उसे सबसे ज्यादा weight देते है।
और क्रमशः जितने weight घटाते जाते है।
जिस से सबसे latest जिस साल का result आया हो उसकी ज्यादा असर हमारी गिनती में आ सके।
निष्कर्ष :
तो दोस्तों आज हमने weighted average के बारे में उदाहरण के साथ सीखा।
उम्मीद करता हु आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी।
आने वाले दिनों में हम stock valuation करना सीखेंगे।
इसकी जानकारी free में सीधे अपने Email पर पाने के लिए हमारे Free Weekly Newsletter को तुरंत ही Subscribe कर ले।
धन्यवाद।