EBITDA Meaning in Hindi
4.7/5 - (4 votes)

EBITDA Meaning in Hindi

वैसे तो हम Profit and Loss Statement के बारे में जान चुके है, लेकिन आज हम उस से जुडी कुछ और चीज़े के बारे में जानेंगे।

जैसे EBITDA kya hai? , EBITDA Margin क्या है ? और EBIT क्या है ?

पहले जानते है की,

 

EBITDA kya hai ? (EBITDA Meaning in Hindi)

EBITDA का मतलब है, Earnings Before Interest Tax Depreciation and Amortization .

यानि कंपनी की कमाई लेकिन उसमे से ब्याज , Tax , Depreciation और Amortization का खर्च निकालना बाकी हो वह कमाई।

EBITDA के उपयोग हम अलग अलग कंपनीओ के मुनाफ़े की तुलना करने के लिए होता है। EBITDA Meaning in Hindi

कुछ कंपनियां जिसका मुनाफा तो बहुत अच्छा होता है, लेकिन क़र्ज़, Depreciation या Amortization की वजह से उसका शुद्ध मुनाफा बहुत कम हो जाता है।


ऐसे में हमें कैसे पता चले की किस कंपनी का ज्यादा खर्च ब्याज़ भरने में जा रहा है। या फिर क्या स्थिति है।

अगर उसका क़र्ज़ ज्यादा है और किसी तरह से कम हो जाए तो उसका शुद्ध मुनाफा बहुत बढ़ सकता है। जैसे किसी कंपनी का व्यवसाय तो बहुत अच्छा है लेकिन उसके द्वारा लिया गया कर्ज़ की वजह से शुध्ध मुनाफा बहुत कम हो जा रहा है। एसे मे अगर किसी तरह एसी कंपनी का कर्ज़ कम किया जाए तो आने वाले सालो मे उसका शुध्ध मुनाफा बहुत बढ़ सकता है।

एसे ही अलग अलग कारण जिनकी वजह से शुध्ध मुनाफा कम हो जाता है तो वह समना बहुत जरूरी है।

इसके लिए EBITDA का प्रयोग होता है। EBITDA Meaning in Hindi

 

EBITDA को कैसे गिने ?


वैसे तो किसी भी कंपनी के Profit and Loss statement में EBITDA दिया हुआ ही होता है, लेकिन फिर भी आप EBITDA की गिनती जान ले।

EBITDA को आप कंपनी के शुद्ध मुनाफे में ब्याज़, Tax , Depreciation और Amortization का खर्च जोड़ कर गिन सकते है।

इसे एक उदहारण से समझे : EBITDA Meaning in Hindi

कंपनी ABC के लिए शुद्ध मुनाफा है, 100 रुपए ,

चुकाया गया ब्याज है, 20 रुपए , दिया गया टैक्स है, 10 रुपए , Depreciation और Amortization का खर्च है, 50 रुपए तो उसका

EBITDA kya hai ?


EBITDA = शुद्ध मुनाफा + ब्याज + टैक्स + Depreciation and Amortization खर्च

EBITDA = 100 + 20 + 10 + 50 = 180 रुपए होगा।

दूसरा है, EBITDA Margin.

 

EBITDA Margin क्या है?


EBITDA मार्जिन दरसल EBITDA कुल बिक्री यानि Sales का कितने प्रतिशत है, उसका माप है।

जिस से हम यह जान सकते है, 100 रुपए की बिक्री में कंपनी को कितना EBITDA मिलता है। EBITDA Meaning in Hindi

और EBITDA Margin ज्यादा होने का मतलब है, उस कंपनी की प्रोडक्ट Premium में बिक रही है।

हम एक निवेशक के नजरिए से इस चीज़ को बहुत सकारात्मक मान सकते है।

और तीसरा है, EBIT.

 

EBIT क्या है ?


EBIT का पूरा नाम है, Earnings Before Interest and Tax .

यानि कंपनी की कमाई लेकिन बिना ब्याज़ और टैक्स चुकाए हुए। EBITDA Meaning in Hindi

EBITDA की तरह EBIT भी कंपनी के Profit and Loss Statement में दिया ही होता है, लेकिन फिर भी जान ले की EBIT कैसे खोजे ?

अगर हम EBITDA में से Depreciation और Amortization का खर्च घटा देंगे तो हमें जो मिलेगा वही है, EBIT.

ऊपर दिए गए उदहारण में EBITDA था 180 रुपए और Depreciation और Amortization का खर्च था 50 रुपए।

अब उसका EBIT होगा यह जानते है, EBITDA Meaning in Hindi

EBITDA kya hai ?


EBIT = EBITDA – Depreciation और Amortization खर्च

EBIT = 180 – 50 = 130 रुपए EBITDA Meaning in Hindi

इस तरह हम किसी भी कंपनी का EBIT गिन भी सकते है।

FAQs:

EBITDA Full Form in Hindi

EBITDA का full form है, Earnings Before Interest Tax Depreciation and Amortization (एर्निंग्स बिफोर इन्टरेस्ट टेक्स डेप्रीसिएशन एंड अमोरटाईजेशन

EBITDA का मतलब क्या होता है?

EBITDA का मतलब है, कंपनी की कमाई लेकिन उसमे से ब्याज , Tax , Depreciation और Amortization का खर्च निकालना बाकी हो वह कमाई।

EBIT क्या होता है?

EBIT मतलब कंपनी की कमाई लेकिन ब्याज और टेक्स को काटे बिना। इसके बारे मे विस्तार से जानकारी हमने यहा पर दी है।

निष्कर्ष:

तो अब आप समझ गए होंगे की EBITDA kya hai ?, EBITDA Margin क्या है ? और EBIT क्या है ?

अगर आपका इस विषय में कोई प्रश्न हो तो आप हमें Comment में या Email कर के पूछ सकते है।

दोस्तो अगर आप Fundamental Analysis के बारे मे Basic से सीखना चाहते है, तो आप यहाँ से पूरा Fundamental Analysis in Hindi पढ़ सकते है।

धन्यवाद।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।