dmart itna safal kyu hai
3.4/5 - (17 votes)

10 Reasons behind D’Mart Business Model ‘s success.
इस से पहले हमने देखा की क्यु किसी कंपनी के शेयर में निवेश से पहले हमें उसके Business को अच्छे से समझना जरुरी है?

अगर आपने वह पोस्ट नहीं पढ़ी तो उसे यहाँ से पढ़ सकते है :

क्यु समझे शेयर बाजार में निवेश से पहले कंपनी के व्यापार को ?

इसका उदाहरण लेते हुए आज हम D’Mart के Business और उसकी सफलता के पीछे के 10 कारणों को समझेंगे।

 

क्या है, DMart का Business ?


वैसे तो आपने D’Mart का नाम सुना ही होगा इस लिए आप जानते ही होंगे इन के Business के बारे में।

लेकिन आज अच्छे से समझ लीजिए।


D’Mart एक सुपरमार्केट चैन है, जो की लोगो की रोजमर्रा की जरूरतों की चीज़े बेचते है :

  • जैसे खाने पिने की चीज़ो में Groceries, Fruits , Vegetables ,Snacks,Processed Foods, Dairy और Frozen food बेचते है।
  • Non -Food प्रोडक्ट्स में Home Care Products , Personal Care Products तथा Toiletries बेचते है।
  • इन के आलावा घर में काम आने वाला और भी सामान जैसे Furniture, Crockery, Plastic goods तथा Footwear जैसी बहुत सी चीज़े बेचते है।

D’Mart को श्रीमान राधाकृष्ण दामनी और उनके परिवार द्वारा शुरू किया गया था।

जो भारतीय परिवारों की बढ़ती जा रही रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया था।

D’Mart का पहला Store साल 2002 में मुंबई के Powai में खोला गया था।

लेकिन आज देश में उनके करीब 184 store है।

उनका लक्ष्य कम से कम दाम रखने वाले रिटेलर बनना है, जिसको पूरा करने के लिए वह अच्छी तरह से काम करते है।

कम से कम दाम रखने के बाद भी वह सभी Supermarts कंपनीओ में से सबसे ज्यादा Profitable है।

तो ऐसे कौनसे कारण है, जो D’Mart के Business Model को इतना सफल बनाते है ?

आइए जानते है इसके बारे में।

 

D’Mart का Business इतना सफल होने के पीछे 10 कारण।

1) D’Mart के Store की जमीन को किराए पर न लेना।


D’Mart के Store जिन जगहों पर है, उनमे से ज्यादातर जगह की जमीन D’Mart की खुद की खरीदी हुई है।

और कुछ जगहों पर जमींन को 30 साल की लीज पर लिया गया है।

अब किराए पर जमीन लेने और लीज पर जमीन लेने में बहुत बड़ा फर्क होता है।

किराए पर ली गई जमीन कम समय के लिए ली जाती है, जिस से जमींन का मालिक किराया कभी भी बढ़ा सकता है।

अगर ऐसा होगा तो कंपनी के किराए का खर्च अचानक बढ़ सकता है।

लेकिन लीज पर चीज़े हमेशा लम्बे समय के लिए ली जाती है, और D’Mart तो 30 सालो के लिए लीज़ पर लेता है।

जिस से 30 साल के लिए जमीन के मालिक को देने का दाम निश्चित हो जाता है।

और अचानक दाम बढ़ने का जोख़िम नहीं रहता।

जिस से कंपनी का जमीन का खर्च हमेशा कंट्रोल में रहता है।

 

2) कुछ Special दिनों के Discount के बदले Daily Discount देना।


D’Mart की सफलता का दूसरा कारण है, हर रोज़ discount देना।

जहा बाकि सभी Supermats में कुछ Special दिन जैसे कोई त्यौहार या ऐसा कुछ हो तभी discount रखा जाता है।

वही DMart में हर रोज़ Discount रखा जाता है।

Dmart Business Model

जिस की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग रोज़ ही कम दाम में खरीदी करने आते है।

 

3) बड़ी Quantity में तथा जल्दी ही माल बिक जाना।


ज्यादा से ज्यादा लोग रोज़ ही खरीदी करने आने की वजह से DMart में Products जल्दी और बड़ी मात्रा में बिक जाते है।

बाकि सभी Supermart से जल्दी और बड़ी मात्रा में प्रोडक्ट बेच देने के कारण Manufacturer और Supplier उन्हें ज्यादा Discount देते है।

जिसकी वजह से बाकि सब से उन्हें समान कंपनी के प्रोडक्ट्स सस्ते मिलते है।

इस वजह से वह अपने Store में Daily Discount रखते है।

जिस की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी करने आते है।

 

4) Manufacturer या Supplier को तुरंत ही पैसा दे देना।


इतनी बड़ी संख्या में खरीदी करने के साथ साथ वह Manufacturer और Supplier को 5 – 7 दिन में ही पैसा दे देते है।

जबकि बाकि सब उनको 20 दिन या 1 महीने बाद पैसा देते है।

इस तरह तुरंत पैसा दे देने के कारण भी Manufacturer के पैसो पर ब्याज़ कम लगता है।

और इस वजह से वह जल्दी पेमेंट करने पर भी थोड़ा ज्यादा discount देते है।

इस तरह DMart को दो तरह से बड़े discount मिलते है।

जिस से उनकी प्रोडक्ट की खरीदी का मूल्य कम हो जाता है।

 

5) Over Lighting और ज्यादा सजावट न करना।


इसके आलावा वह अपने खर्चो को कम करने के लिए अपने Store में जरुरत से ज्यादा Lighting और सजावट नहीं करते।

जिस से उनके पैसा बच जाता है।

 

6) One Stop Shop के Concept पर काम करना।


D’Mart One Stop Shop के Concept पर काम करता है, इसकी वजह से उनके प्रोडक्ट बहुत ज्यादा बिकते है।

जैसे वह लोगो की रोज की जरुरत की सभी चीज़े रखते है, जिस से कोई एक चीज़ खरीदने आया हुआ व्यक्ति बाकि चीज़ भी खरीद ही लेता है।

और उसे कही और जाने की जरुरत नहीं पड़ती।

इस वजह से उनकी ज्यादा से ज्यादा Products बिक जाती है।

आपमें से जो खुदा का व्यापार चलाते है वह इस Concept के बारे में अच्छी तरह से जानते ही होंगे।

 

7) Area में प्रचलित ब्रांड के सामान बेचना।


बाकि Supermart में आपको बड़ी ब्रांड्स की चीज़े ही मिलेंगी जिस से सामान्य व्यक्ति कम ही खरीदता है।

और लोकल Area में जो ब्रांड प्रचलित है, वह चीज़े आपको नहीं मिलेंगी।

जबकि D’Mart हर एक Store जिस विस्तार में है, उस के लोकल ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स भी रखते है।

इस वजह से लोग लोकल ब्रांड के प्रोडक्ट्स भी D’Mart से ही खरीदते है।

 

8) बहुत महंगी जगह (जैसे Mall) में Store न खोलना।


अपने खर्च को कम रखने के लिए D’Mart के ज्यादातर Store बहुत महंगी जगह में नहीं रखे जाते।

इसी वजह से आपको किसी Mall में D’Mart के Store बहुत कम ही मिलेंगे।

 

9) खुद के पैसो से नए Store खोलना।


D’Mart के खर्च को और भी कम करने के लिए नए store भी DMart खुद के पैसो से ही खरीदता है।

जिस से उन्हें Loan ले कर उस पर ब्याज नहीं देना पड़ता।

 

10) नया Store खोलते समय बहुत ज्यादा Research करना।


D’Mart का जब भी कोई नया store खोलने की बात आती है, तब वह बहुत अच्छी तरह से Research करके ही जगह का चुनाव करते है।

Dmart Business Model

उनके Store ज्यादातर Residential Area जहा ज्यादा से ज्यादा लोग रहते हो उसके नजदीक ही खोले जाते है।

इसके आलावा वह यह भी ध्यान रखते है, की उनका नया Store भी उनके खुद के Distribution Centres के नजदीक ही हो।

जिस से उनका Transportation का खर्च कम हो जाएगा।

तो इस तरह अपने सभी खर्च को कम से कम करके तथा बड़ी मात्रा में प्रोडक्ट्स जल्दी से जल्दी बेचकर DMart सबसे ज्यादा मुनाफा भी कमाता है।

और Manufacturer से मिले Discount की वजह से कम से कम दाम में प्रोडक्ट बेच भी पाते है।

यही चीज़ इनके DMart Business Model को बहुत ही सफल बनाती है।

उम्मीद करता हु आप जान गए होने DMart के Business Model के सफल होने के पीछे के 10 कारणों को। (10 Reasons Behind D’Mart Business Model ‘s Success)

आगे हम भी हम कुछ कंपनीओ के व्यापार को समझने का प्रयाश करेंगे।

ताकि आपभी किसी भी कंपनी में निवेश से पहले उसके व्यापर को अच्छी तरह से समझे।

आगे आने वाली ऐसी ही जानकारी को Free में सीधे अपने ईमेल पर पाने ले लिए निचे दि गई लिंक से तुरंत ही Subscribe कर ले।

और Subscribe करने के तुरंत बाद आपके ईमेल के इनबॉक्स में हमारा ईमेल आएगा जिसमे दी गई लिंक से अपना Subscription confirm जरूर कर ले।

Subscription Link : Subscribe 

[Disclaimer : यहाँ पर मेरा उद्देश्य सिर्फ आपको DMart का Business और उसकी सफ़लता के पीछे के कारण बताना है।

में कोई वित्तीय सलाहकार नहीं हु। इस लिए में किसी भी कंपनी में निवेश की सलाह नहीं देता हु।

मेरा मकसद सिर्फ आपको बताना है, की निवेश से पहले खुद कंपनी के व्यापार को समझना चाहिए। ]

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।