जैसा की आप पोस्ट का Title पढ़ कर समझ गए होंगे की आज हम Blue Chip Stocks के बारे में जानेंगे।
आपने बहुत सी जगहों पर जैसे की समाचार, टीवी में Blue Chip Stocks का नाम सुना होगा।
लेकिन हमें ठीक से इनके बारे में पता नहीं होता।
तो आइए जानते है इनके बारे में।
Blue Chip Stocks क्या होते है ?
ब्लू चिप स्टॉक्स के बारे में Video के द्वारा जानकारी आप FinnovationZ.com के इस वीडियो से ले सकते है।
इन कंपनीओ में से ज्यादातर अपने व्यापार के मार्केट में सबसे आगे होती है।
इनका Market Capitalization बहुत ज्यादा होता है।
यहाँ पढ़े : Market Capitalization क्या होता है ?
जैसे की अभी का रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का मार्केट कैप 812854.90 करोड़ है।
हालांकि डिवीडंड देना जरुरी नहीं है, लेकिन इनमे से बहुत सी कंपनिया लगातार हर साल अपने निवेशकों को डिवीडंड देती है।
बहुत सालो से व्यापार करने की वजह से इन कंपनीओ ने व्यापर में आने वाली तेज़ी और मंदी को देख लिया होता है।
और वह मंदी के समय में भी अपना व्यापार बहुत अच्छी तरह से सँभालने में सक्षम हो चुकी होती है।
इस वजह से मंदी के समय में भी इन के व्यापार पर कम प्रभाव पड़ता है।
जिस से इन कंपनीओ के स्टॉक्स, बाजार की बहुत बडी मंदी में भी बाकि कंपनीओ के मुकाबले बहुत कम गिरते है।
इस वजह से इन कंपनीओ में निवेश पर जोखिम कम होता है।
इन्हे Blue Chip Stocks क्यु कहते है ?
Blue Chip नाम एक खेल जिसे पोकर के नाम से जाना जाता है उस में से आया है।
इस खेल में बाकि रंगो की चिप्स के मुकाबले ब्लू रंग की चिप सबसे किमती होती है।
इन चिप्स के नाम पर से जो स्टॉक्स बहुत ही अच्छी Quality के होते है उनको Blue Chip Stocks कहा जाता है।
Blue Chip Stock list (ब्लू चिप स्टॉक की सूची) :
हालांकि ब्लू चिप कंपनीओ की कोई निश्चित सूची नहीं होती।
क्युकी ब्लू चिप कंपनी होने के लिए कंपनीओ को व्यापार में भी बहुत अच्छा होना जरुरी है।
ज्यादातर ब्लू चिप कंपनियां बहुत अच्छा व्यापार करती है।
लेकिन कभी कभी इनमे से कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाती।
ऐसी कंपनीओ के स्टॉक्स का दाम और फिर मार्केट कैप कम हो जाता है।
अभी जो कंपनिया Blue Chip मानी जा सकती है उनमें से कुछ सूची यहा है।
इस सूची के आलावा भी कई सारी कंपनिया Blue Chip हो सकती है।
- TCS - 843986.37 Cr (करोड़)
- Reliance Industries - 812854.90 Cr.
- HDFC Bank - 660912.19 Cr.
- Hind. Unilever - 393571.65 Cr.
- HDFC - 374326.77 Cr.
- Infosys - 323541.22 Cr.
- Larsen & Toubro - 210288.31 Cr.
- Maruti Suzuki - 198818.48 Cr.
किन लोगो के लिए उनमे निवेश करना लाभदाई है ?
अगर आप ऐसे निवेशक है, जो की लम्बे समय में थोड़ा कम जोखिम ले कर निवेश करना चाहते है, तो आपके लिए Blue Chip Stocks बहुत लाभदाई साबित होंगे।
यह कंपनिया आपको बाकी सभी कंपनीओ से थोड़ा कम और बाजार के सूचक अंक जैसे Nifty और Sensex से थोड़ा ज्यादा रिटर्न देंगी।
यहाँ पढ़े : Nifty और Sensex क्या है ?
लेकिन इनमे निवेश करने पर जोखिम बाकि सभी कंपनीओ से कम होता है।
Note : यह बात जरूर जान ले की ब्लू चिप होने का मतलब यह नहीं है की इन कंपनीओ में आपको नुकसान नहीं हो सकता।
क्युकी आखिर आप निवेश तो शेयर बाजार में ही कर रहे है, और शेयर बाजार में 100% सुरक्षित कुछ नहीं होता।
इस लिए जब भी आप इन कंपनीओ में निवेश करे तब भी इन कंपनीओ का मूल्य देखकर ही करे।
क्युकी अच्छे से अच्छी कंपनी अगर आपने गलत दाम पर खरीद ली तो आपको नुकसान हो सकता है।
आशा करता हु दोस्तों की में आपको Blue Chip Stocks के बारे में अच्छी तरह से समझा पाया हु।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी होतो इसे अपने Social Media पर Share जरूर करे।