SIP ka payment miss ho gaya to kya hoga
Rate this post

क्या आप अपनी म्यूच्यूअल फंड की SIP का पेमेंट मिस कर गए है ? और आप ये सोच रहे है की आपको कितनी पेनल्टी लगेगी ?

तो आप सही जगह पर आए है।

SIP निवेश करने का बहुत ही बढ़िया तरीका है। जिससे की लम्बे समय में हमें अच्छा रिटर्न मिलता है।

जिसका पेमेंट हमें नियत समय में करते रहना चाहिए।

लेकिन कई बार किसी वजह से ऐसा होता है की हम अपने बैंक के अकाउंट में SIP का पेमेंट जितना पैसा रखना भूल जाते है या फिर कोई अवाछनीय खर्च की वजह से हमारा पैसा ख़त्म हो जाता है।

जिससे हम SIP का पेमेंट मिस कर जाते है।

इन संजोगो में हम यह सोचते है की SIP का पेमेंट मिस करने पर हमें कुछ पेनल्टी भरनी पड़ेगी।

 

SIP का पेमेंट मिस होने से क्या होगा?

SIP का पेमेंट मिस

 

लेकिन आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की म्यूच्यूअल फंड कंपनिया आपके 1 से 2 SIP का पेमेंट मिस कर जाने पर कोई पेनल्टी नहीं चार्ज करती है।

मगर आपका बैंक आपको ECS (Electronic Clearing Service) जितनी राशि न रखने के लिए पेनल्टी चार्ज कर सकता है। यह राशि हर बैंक में अलग होती है।

HDFC BANK इस के लिए 350 रूपए चार्ज करता है।

हालाँकि म्यूच्यूअल फंड कंपनिया पेनल्टी नहीं लेती लेकिन लगातार तीन बार SIP का पेमेंट मिस कर जाने पर म्यूच्यूअल फंड कंपनिया यह मान लेती है की आप यह SIP को शुरू नहीं रखना चाहते और वे उस SIP को कैंसिल कर देती है। एसे मे आपने जिस लक्ष्य के लिए निवेश करना शुरू किया था उसके लिए पैसा जमा नहीं हो पाएगा। जिस से आपको नुकसान हो सकता है।

 

कैसे बचे इन चार्जेस से ?


SIP का payment miss होने पर लगने वाले चार्ज से बचने या फिर अपनी SIP को कैंसिल होने से बचने का एक बहुत बढ़िया तरीका है ‘Pause SIP ‘. जी हा इसे Pause SIP ही कहते है।

निवेश के दौरान अगर आपको लगता है की आने वाले कुछ समय में आप SIP का पेमेंट नहीं कर पाएंगे तो आप ‘Pause SIP’ का इस्तेमाल करके अपनी SIP को कुछ समय के लिए रोक सकते है।

जिससे आप बैंक की पेनल्टी और SIP कैंसिल हो जाने से बच सकते है। जैसे ही आप Pause SIP का instruction दे देंगे उसकी अगली तारीख से आपका SIP के लिए पैसा कटना बंद हो जाएगा। इस वजह से आप बेंक के द्वारा लगाए जाने वाली penalty और आपकी SIP को Cancel होने से बचा सकते है।

हा लेकिन इसके लिए आपको कुछ समय पहले ही अपनी म्यूच्यूअल फंड कंपनी से बात करनी पड़ेगी। हर कंपनी अपने हिसाब से SIP को Pause करने का समय देती है।

जब आपके पास SIP का पेमेंट करने लायक राशि बचने लगे तब आप फिर से SIP को शुरू करवा सकते है।

SIP ka payment miss

अगर आपने पहली बार ही SIP का पेमेंट मिस किया है तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है।

अगर आपको भविष्य में ऐसा लगे की पैसे की कमी रहने वाली है तो Pause SIP की सुविधा का प्रयोग करे।

मगर ज्यादा Pause SIP का प्रयोग करना आपके वित्तीय लक्ष्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

sip payment miss

क्युकी SIP का लक्ष्य ही आपके म्यूच्यूअल फंड के दाम को औसत करके आपके जोखिम को कम करना है।

अगर आप ज़्यादा Pause SIP का प्रयोग करेंगे तो म्यूच्यूअल फंड का दाम ठीक से औसत नहीं होगा और आपका लक्ष्य ठीक से पूरा नहीं होगा।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यहाँ पर आपने जाना की अगर किसी वजह से आपने जो SIP शुरू की थी उसका payment आप नहीं कर पाए तो क्या होगा? इसके साथ आपने यह भी जाना की कैसे आप एसे संजोगों मे pause sip की instruction का उपयोग करके अपने को बेंक द्वारा ली जाने वाली penalty और SIP को cancel होने से बचा सकते है।

उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी उपयोगी लगी होगी।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।